
Sandarbh
यह आजतक रेडियो का एक्सप्लेनर पॉडकास्ट है जो दुनिया भर में होने वाली घटनाओं के पीछे के गहरे संदर्भ और जटिल पृष्ठभूमि को समझाता है। इसमें उन खबरों की पड़ताल की जाती है जो पहली नज़र में साधारण लगती हैं लेकिन उनके पीछे कई परतें होती हैं। हर एपिसोड में किसी एक विषय का पूरा संदर्भ सरल भाषा में प्रस्तुत किया जाता है।
Episodes

अचानक क्यों बढ़ने लगे हैं Road Rage के मामले?: Sandarbh Road Rage Decoded
India में हर साल करीब डेढ़ लाख लोग सड़क हादसों में जान गंवाते हैं। डेढ़ लाख। यह कोई छोटी संख्या नहीं है। यह एक पूरे शहर की आबादी है — जो हर साल सड़क पर खत्म हो जाती है। तो आज हम इसी सवाल को ठीक से समझने की कोशिश करेंगे — सड़क पर आते ही इंसान Aggressive क्यों हो जाता है? Road Rage की घटनाएं इतनी बढ़ क्यों रही हैं? लगातार Viral होते Videos के बावजूद भी आप इसके जवाब तक पहुंचे क्या? मिलेंगे सारे जवाब

Dollar को Challenge करने वाले देश बर्बाद क्यों हो जाते हैं? : Sandarbh
रूस-यूक्रेन की जंग हो, या इज़राइल-अमेरिका-ईरान के बीच तनाव, मिडिल ईस्ट में जैसे ही हालात बिगड़ते हैं, असर सीधे हमारी जेब पर पड़ता है. गोल्ड के दाम आसमान छूने लगते हैं, रुपया कमजोर होता जाता है, और शेयर बाज़ार झूलने लगता है. इन सबके पीछे कई कारण होते हैं… लेकिन सबसे बड़ा कारण है – क्रूड ऑयल और डॉलर. या यूं कहें - पेट्रोडॉलर. 1973 के ऑयल एम्बार्गो से लेकर पेट्रोडॉलर डील तक. इस वीडियो में हम समझेंगे

Iran हो या Iraq, Israel पर बात आते ही क्यों भड़क जाता है US? : Sandarbh
Iran War के कारण West Asia में जो हालात बने हैं, उससे अछूता कौन रहा है? आपके चाय के प्यालों तक में तूफ़ान उठ जाए तो चौंकिएगा नहीं. पिछले 50-60 साल में West Asia का हाल ऐसा ही रहा है. इसी West Asia में है एक छोटा सा देश, जो अक्सर West Asia में मौजूद कई देशों की आंखों में चुभता रहा है. हालांकि, दुनिया के सबसे ताकतवर देश, अमेरिका की वो आंखों का तारा है. सालों साल ये रिश्ता अमेरिका निभाता आया है.

IRAN vs USA: अपनी ही चाल में फंस गया Superpower? : संदर्भ
आज ईरान, अमेरिका–इज़राइल जंग ने दुनिया को कई धड़ों में बांट दिया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जंग की शुरुआत में कहा था कि हफ्ते भर में हम जीत जाएंगे। लेकिन हफ्ते-महीने बदल जाने लगे हैं और जंग खत्म होने के कोई आसार नहीं दिख रहे हैं। दूसरी ओर नेतन्याहू ने लेबनान और सीरिया में अलग से युद्ध शुरू कर दिया है। लेकिन दुनिया की सबसे बड़ी सुपरपावर अमेरिका और इज़रायल मिलकर भी ईरान को नहीं झुका पाए

Iran के Supreme Leader की मौत पर आंसू क्यों बहा रहे भारतीय मुसलमान? : Sandarbh
36 साल तक ईरान की सत्ता पर काबिज़ रहने वाले अली ख़ामेनेई आखिर कौन हैं? एक ऐसा व्यक्ति जिसने जेल, जंग, क्रांति और सियासत के बीच अपना रास्ता बनाया और ईरान का सुप्रीम लीडर बन गया। कहानी शुरू होती है शाह मोहम्मद रज़ा पहलवी के दौर से, जब ईरान में राजशाही के खिलाफ गुस्सा धीरे-धीरे उबल रहा था। 1979 की इस्लामिक क्रांति ने पूरे ईरान की राजनीति बदल दी और आयतुल्लाह रुहोल्लाह खुमैनी सत्ता में आए। लेकिन क्रां

मसूद अज़हर के निशाने पर हर बार भारत ही क्यों? जैश और ISI के गठजोड़ की कहानी: Sandarbh, EP 6
10 नवंबर को दिल्ली में हुए आतंकी हमले ने पूरे देश को हिला कर रख दिया. 15 निर्दोष लोगों की मौत, 20 घायल होने के बाद आखिरकार सिक्योरिटी एजेंसियों के सामने एक आतंकी संगठन का नाम सामने आता है - जैश-ए-मोहम्मद और उसका सरगना मसूद अज़हर. यह कोई पहली बार नहीं था. 2001 में जम्मू-कश्मीर विधानसभा हमला, उसी साल भारतीय संसद पर हमला, 2016 में पठानकोट एयरबेस, उरी और नगरोटा, 2019 में पुलवामा, और फिर 2025 के बाद ह

फ्लैट, मकान, शहर छोड़िए.. अब बनाइए अपना देश : Sandarbh, Ep 5
आपने तरह तरह के देशों के बारे में सुना होगा. कोई छोटा है कोई बड़ा. किसी की इकॉनमी बढ़िया है, किसी की फेल्ड. कहीं सेना शासन करती है, कहीं लोकतंत्र का डंका बजता है. आप भी फिलहाल किसी न किसी देश के नागरिक होंगे ही. लेकिन कभी आपने अपना देश बनाने का सपना देखा है? एक ऐसा देश जिसकी निज़ाम-ए-हस्ती आप ही चला रहे हों. शायद नहीं. लेकिन इस दुनिया में एक कई विरले लोग हैं जिन्होंने अपना देश बना भी लिया है. जिसे

NCERT ही नहीं Xi Jinping Putin और Trump पर भी लगता है ये आरोप!: Sandarbh, Ep 4
George Orwell(कान पर हाथ लगाते हुए) ने कहा था कि- The most effective way to destroy people is to deny and obliterate their own understanding of their history. यानि कि हमारे भविष्य और वर्तमान को तराशने वाला दरअसल भूत ही है, इतिहास ही है. और अक्सर इतिहास दर्ज करने वालों पर उसे ग़लत तरीके से गढ़ने का आरोप भी लगता ही है. NCERT पर हाल ही में ये आरोप लगे, जब उसने कक्षा 8 की हिस्ट्री टेक्सटबुक का एक नया

Pakistan-Turkey के ख़िलाफ़ India का सबसे बड़ा पैंतरा: Sandarbh Ep 3, Cyprus
साल 2025. ये साल निश्चित ही Geopolitics के लिहाज़ से बहुत अहम होने के लिए याद रखा जाएगा. भारत के लिए ये साल अलग साबित हुआ क्योंकि उसने पाकिस्तान के साथ होती छुटपुट झड़प को Operation Sindoor बनते देखा. वही Operation Sindoor जिसने काफ़ी हद तक साफ़ किया कि कौनसा देश, भारत का दोस्त है और कौन पाकिस्तान का भाई? इसी Operation Sindoor के बाद भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऐलान किया कि वो Cyprus का द

Pahalgam Attack का Mastermind Lashkar-e- Tayyiba बाकी आतंकी संगठनों से अलग कैसे है?: Sandarbh, Ep 2
Operation Sindoor की पृष्ठभूमि 22 अप्रैल 2025 को पहलगाम आतंकी हमले ने तैयार की, जिसकी आवाज़ दुनियाभर ने सुनी. इस हमले की ज़िम्मेदारी पहले The resistance front नाम के संगठन ने ली, लेकिन फिर मुकर गया. सोशल मीडिया पर TRF ने दावा किया कि उसके Digital Platform पर जो Message डाला गया, वो एक “Coordinated Cyber Intrusion” की वजह से हुआ. TRF के इस झूठ पर किसी को भरोसा नहीं क्योंकि ये कोई पहली बार नहीं है.

Balochistan-Pakistan के जटिल समीकरण EXPLAINED: Sandarbh Ep 1
11 मार्च 2025. दुनियाभर ने एक आवाज़ सुनी. ये आवाज़ जाफ़र एक्सप्रेस में हुए बम धमाके की थी. इस हमले की ज़िम्मेदारी बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी नाम के संगठन ने ली. ये संगठन बलूचिस्तान को पाकिस्तान से अलग करने की एक बड़ी और लंबी मुहिम का हिस्सा है. बड़ी मुहिम इसलिए क्योंकि इसी मुहिम से जुड़े लोगों ने पाकिस्तानी सरकार और आर्मी को नाकों चने चबवा रखे हैं. लंबी मुहिम इसलिए क्योंकि ये पाकिस्तान के बनते ही शु
Recommended

वो कहानियां ।। Vo Kahaaniyan ।। Horror, Supernatural & Mystery Stories

Kaalkatha -The world of stories

Aleena Dissects

The Human Thread

StartupLanes: Building Business and Raising Funds

Little Fixes- Women's Mental Health & Personal Growth

CIO Leadership Live: India

Iti Itihaas

The Dark Psychology

Naami Giraami

Stories Of India Retold

SELF LOVE with Megha Bhatia