
Bhaunchak
पेश है आपका नया पसंदीदा पॉडकास्ट "भौंचक" जहां हम आपको सुनाते हैं दुनिया की सबसे अजीब और मजेदार खबरें। सुनिए जमशेद क़मर सिद्दीकी के साथ दुनिया जहान की वो ख़बरें जिन्हें सुनकर आप भौंचक्का भी होंगे और मुस्कुराएंगे भी। ये है हंसी और हैरानी की ख़ुराक, ये है भौंचक सिर्फ आजतक रेडियो पर।
Episodes

फोन में आया टोल कटने का मैसेज तो कार मालिक कार देखने बाहर भागा | भौंचक
बाराबंकी में खड़ी कार का गोरखपुर में टोल कैसे कटा, सुनिये भौंचक ख़बर में

टूंडला: छोटी डंडी की वजह से कुल्फ़ी गिर गयी, युवक ने की CM से शिकायत | भौंचक
कुल्फ़ी छोटी की डंडी का मामला सीएम साहब तक कैसे पहुंचा, सुनिये भौंचक ख़बर में

इम्तिहान से पहले ही छात्र की मार्कशीट अपलोड | भौंचक
यूनिवर्सिटी का अजब-गजब मामला, इम्तिहान से पहले ही कैसे आई मार्कशीट, सुनिये भौंचक ख़बर

SBI बैंक अकाउंट में बड़ी रकम, घर वाले हैरान, क्लेम की तैयारी | भौंचक
घर की सफ़ाई में एक बीस साल पुरानी पासबुक मिल गयी जिसमें बड़ी रकम का बैलेंस है, सुनिये भौंचक

नागपुर: मामला खुलने पर हड़कंप मचा, टीम मौके पर पहुंची | भौंचक
नगर निगम के पार्क में गांजा किसने उगाया, सुनिये भौंचक ख़बर

पंजाब: बाइक का हॉर्न बजाते ही सड़क पर मची अफरा-तफरीह | भौंचक
पंजाब पुलिस ने हिरासत में ली है एक अजब गजब बाइक, सुनिये भौंचक

बिहार: ड्रग्स है या दवा, पता करने में 9 महीने लगे, जेल में रहे आरोपी | भौंचक
बिहार पुलिस की 'लापरवाही' का एक मामला सामना आया, सुनिये पूरी भौंचक ख़बर

MP: 48 घंटे तक तीन भाषाओं में पुलिस ने समझाया, नीचे आकर बोला "Only Bengali" I भौंचक
BSNL के टावर पर चढ़े एक शख्स को उतारने में पुलिस के छक्के क्यों छूट गए, सुनिये भौंचक ख़बर

हैदराबाद: स्पर्म बैंक में पुलिस का छापा, भिखारियों को बाथरूम में बंद कर देते थे| भौंचक
हैदराबाद में एक प्राइवेट स्पर्म बैंक के बारे में मिली शिकायतों के बाद पुलिस ने छापा मारा और पता चला कि यहां भिखारियों को खाने-पीने का लालच देकर स्पर्म कलेक्ट किया जाता था, सुनिये पूरी भौंचक ख़बर

राजस्व में आई कमी के बाद कैंपेन चला कर शराब पीने को कहा जा रहा | भौंचक
जापान में शराब पीने के लिए सरकारी कैंपन में क्या कहा जा रहा है, सुनिए भौंचक

यूपी: ग़लती से किसी और का पोस्टमार्टम कर दिया, जांच के आदेश | भौंचक
यूपी के बलरामपुर में अजब-गजब मामला सामने आया है जिसमें घर वालों ने जिसे अपने परिवार के सदस्य की लाश समझा वो कोई और निकला, सुनिये पूरी भौंचक खबर

बेहोशी को दिल का दौरा समझ लिया, भीड़ ने CPR दिया, दो फ़्रैक्चर | भौंचक
मध्यप्रदेश के कैलारस में स्कूटी चलाती एक महिला सड़क पर गिर गयी, लोग मदद करने के लिए भागे लेकिन ये मदद महिला के लिए मुसीबत बन गयी, सुनिए भौंचक

रामपुर: कुत्ते को पिंजड़े में डालकर बकरे की पार्टी कर ली? वन विभाग पर उठे सवाल | भौंचक
एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक कुत्ता पिंजड़े के अंदर दिख रहा है, क्यों वन विभाग ने इसे देखकर जांच के आदेश दिये हैं, सुनिये पूरी भौंचक ख़बर

मेरठ: पेड़े लेने गए थे तीन दोस्त, दुकानदार ने सर फोड़ दिया | भौंचक
मेरठ के गंगानगर से पुलिस ने तीन लोगों की शिकायत पर दुकानदार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है, सुनिये भौंचक

फर्ज़ी वकील गिरफ़्तार हुआ, अपना केस लड़ा और जीत गया | भौंचक
ब्रायन मविंडा की ये कहानी बेमिसाल है जिसमें बिना कभी कानून की पढ़ाई किये 26 केस जीत गया बंदा, सुनिये भौंचक

राजस्थान: मालपुआ नहीं मिलने पर मचा बवाल, जांच शुरु | भौंचक
राजस्थान में मृत्युभोज में परंपरा में मालपुआ दिये जाने का रिवाज है, कहा जा रहा है कि मालपुआ न खिलाना परंपरा के साथ खिलवाड़ है, सुनिये भौंचक में

हरियाणा: फंडरेज़िंग प्रोग्राम के नाम पर ले लिए दस लाख, FIR दर्ज | भौंचक
राहुल गांधी के नाम पर कांग्रेस के नेता को किसने लूट लिया, सुनिये भौंचक ख़बर

पाक एयर कंट्रोल ने चेतावनी दी तब पता चला ग़लत आ गए | भौंचक
नई दिल्ली से अमृतसर के लिए निकली एयर इंडिया की फ्लाइट पाकिस्तान के हवाई क्षेत्र में पहुंच गई. कैसे हुए ये सुनिये भौंचक में

चाट युद्ध के बाद बागपत में अब हुआ 'कुर्सी युद्ध' | भौंचक
बागपत जिले में विकास कार्यों में कथित गड़बड़ी की जांच के दौरान शिकायतकर्ता और प्रधान पक्ष के बीच कुर्सी युद्ध की कहानी, सुनिये भौंचक में

MP: बिना पेड़ हटाए बना दी सड़क, इंजीनियर को ढूंढ रहे लोग | भौंचक
मध्यप्रदेश में सड़क बनाते वक्त पेड़ नहीं हटाए गए, अब एक तस्वीर वायरल हो रही है, सुनिये भौंचक ख़बर

पटना: टांके लगाकर जोड़े जा रहे हैं पुल के क्रैक | भौंचक
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें दिख रहा है कि सड़क पर टांके लगाए जा रहे हैं ताकि क्रैक न बढ़े, सुनिये भौंचक ख़बर

छत्तीसगढ़: परिवार वालों ने समझा था हादसे में मौत हो गयी | भौंचक
अपनी ही तेरहवीं के दिन घर लौट आया युवक बोला 'मैं तो ज़िंदा हूं', सुनिये भौंचक ख़बर

अलीगढ़: बीस रुपये महंगी बेचने पर कोर्ट ने लगाया जुर्माना | भौंचक
एक दुकानदार को सिगरेट के पैकेट पर छपे MRP से 20 रुपये ज्यादा वसूलना भारी पड़ गया, सुनिये पूरी ख़बर

यूपी: 17 साल पहले मालखाने में रखे गए करोड़ों के गहने गायब | भौंचक
यूपी के लखीमपुर खीरी के मालखाने में 17 साल पहले रखे गए करोड़ों के सोने के गहने गायब हो गए. जब कोर्ट ने पीड़ित को वापस सौंपने को कहा तो पुलिस की अनोखी दलील सुन अदालत में मौजूद सभी लोग हैरान रह गए, सुनिये भौंचक

AI रोबोट ने छीन लिया भिखारियों का भी काम, प्रदर्शन शुरु | भौंचक
एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें सड़क किनारे एक AI रोबोट बैठकर भीख मांगता नज़र आ रहा है, सुनिये भौंचक ख़बर.

दरभंगा: "जज साहब बुरा न मानना थोड़ी सी पी ली है" गवाह ने कोर्ट में कहा | भौंचक
दरभंगा कोर्ट में शराब के नशे में आए गवाब को जज ने भेज दिया जेल, सुनिये पूरी ख़बर

मुज़फ्फरनगर : ज़िला अस्पताल के डॉक्टर पर आरोप, मुफ्त इलाज के बावजूद मांगता था फीस | भौंचक
मुजफ्फरनगर जिला अस्पताल में किस डॉक्टर पर मरीज़ की हड्डी तोड़ने का आरोप लगा और क्यों, सुनिये भौंचक

6 साल की सज़ा सुनने के लिए 16 साल इंतज़ार, जुर्म कबूलते ही मिली रिहाई | भौंचक
गौतम बुद्ध नगर के एक शख्स डकैती के आरोप में 16 साल तक विचाराधीन कैदी के तौर पर जेल में बंद रहा। अदालत में अब जब उसने अपना गुनाह कबूल किया तो आज़ाद हो गया, सुनिये भौंचक ख़बर

दामाद जी को सरप्राइज़ देने के लिए केक में छुपाई थी सोने की अंगूठी | भौंचक
महाराष्ट्र में एक पालतू बिल्ली वो अंगूठी खा गई जो दामाद को देने के लिए एक केक में छुपाई गयी थी, फिर कैसे निकली अंगूठी, सुनिये भौंचक में

जबलपुर: बेशर्मी के फूल देते हुए कहा, "ऐसी अधिकारी दोबारा न आए" | भौंचक
जबलपुर में एक छात्र ने रिटायर हो रहे जनजातीय कार्य विभाग के अधिकारी को 'बेशर्म' के फूल तोहफे में क्यों दिये, सुनिये भौंचक ख़बर

डिलीवरी के वक्त पता चला, 33 और 34 फ्लोर तो बनाना ही भूल गए | भौंचक
बिल्डर्स ने ऐसा ठगा कि जो फ्लोर था ही नहीं वो बेच दिया, सुनिये पूरी भौंचक ख़बर

ज़ेवर की वीडियो बनाने वाली Youtuber के घर चोरी, चोर ले गए ज़ेवर| भौंचक
मध्यप्रदेश के शिवपुरी में अपने ज़ेवर की वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डालना एक महिला को भारी पड़ गया, सुनिये भौंचक

केरल: नौकरी का जॉइनिंग लेटर इतना लेट हुआ कि रिटायरमेंट की उम्र में मिल पाया | भौंचक
केरल में अब्दुल मजीद को उनकी जॉइनिंग का लेटर बीस साल के बाद क्यों मिला? जानिये भौंचक में

"घर में कितने लोग हैं" पूछने पर जनगणना कर्मी को चोर समझ कर दौड़ाया | भौंचक
बिहार में जनगणना करने आए लोग गांव वालों को संदिग्ध लगे क्योंकि वो पूछ रहे थे "कितने लोग हैं घर में?" खबर फैल गयी कि ये लोग चोरी की योजना बना रहे हैं. फिर क्या हुआ जानिये भौंचक में

टेप निकालकर केला कौन ले गया? पुलिस खंगाल रही CCTV | भौंचक
फ्रांस के म्यूज़ियम की ये आर्ट वर्क पहले भी बहुत सुर्खियां बटोर चुकी है लेकिन अब ये चोरी हो गयी, सुनिये भौंचक

अमेरिका : मच्छरों की बढ़ती आबादी रोकने के लिए गूगल कर रहा है मदद | भौंचक
गूगल ने खास तरह के मच्छर विकसित किये हैं जो बढ़ी तादाद में छोड़े जाएंगे, जब ये मच्छर बाहर मौजूद जंगली मच्छरों के साथ प्रजनन करेंगे तो अंडे विकसित नहीं होंगे... सुनिये भौंचक ख़बर

आंध्र प्रदेश: शादी से पहले होने वाले दामाद के चालान चेक करवाए | भौंचक
शादी से पहले अब तक तो कुंडली चेक की जाती थी लेकिन अब ये देखा जा रहा है कि लड़के ने सड़क पर कितने नियम तोड़े हैं, सुनिये भौंचक

'बाल नहीं तो दिहाड़ी नहीं!' सरकारी ऐप का नखरा देख मजदूर ने लगाया ग़ज़ब जुगाड़: भौंचक
तेलंगाना के कोमतीपल्ली में तकनीक को 'बुड़बक' बनाने का एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है. एक मनरेगा मजदूर का मुंडन क्या हुआ, सरकारी फेस रिकग्निशन ऐप ने उसे पहचानने से ही इनकार कर दिया. फिर जो हुआ, उसने साबित कर दिया कि भारत में तकनीक चाहे जितनी एडवांस हो जाए, जुगाड़ उससे दो कदम आगे ही चलता है. जानिए पूरा मामला आज की 'भौंचक' ख़बर में

गाज़ियाबाद: 1 रुपए के लिए पेट्रोल पंप कर्मचारी के साथ मारपीट | भौंचक
गाज़ियाबाद के मुरादनगर में 1 रुपए के विवाद में ग्राम प्रधान के भांजे ने पहले कर्मचारी को धमकाया और फिर साथियों संग उसकी पिटाई की. फिर क्या हुआ सुनिए आज के भौंचक में

मयखाने के आगे बांटी मुफ्त की शराब, धर लिए गए ठेकेदार | भौंचक
चंडीगढ़ में एक शराब ठेके के बाहर कुछ लोगों ने बर्फ के गोलों में जामुन फ्लेवर वोडका मिलाकर मुफ्त में बांटना शुरू कर दिया। देखते ही देखते भीड़ जमा हो गई आगे क्या हुआ जानिए आज के भौंचक में

बिजनौर में अजीबोगरीब चोरी, कुत्ता ले उड़ा 1 लाख की गड्डी | भौंचक
उत्तर प्रदेश के बिजनौर से एक अजीबोगरीब घटना सामने आई है. यहां गली के कुत्ते ने एक बाइक की डिग्गी से 1 लाख रुपये चुरा लिए. क्या है पूरा मामला और कुत्ते ने कैसे किया ये कारनामा, सुनिए आज की 'भौंचक' ख़बर में.

15 दिनों में तीन आशिक टावर पर चढ़े, पुलिस मनाने में लगी | भौंचक
शाहजहांपुर में पुलिस क्यों परेशान है आशिकी टावर से, सुनिये पूरी ख़बर भौंचक में

57 दिन जेल में रहा इंजीनियर, अब मिलेगा हर्जाना | भौंचक
MP हाइकोर्ट ने आमचूर पाउडर को हेरोइन मानकर एक इंजीनियर को जेल भेज दिया था, अब 16 साल बाद इस पर फैसला आया है, सुनिये भौंचक

दो दिनों में साढ़े पांच मिलियन युवा कॉकरोच पार्टी से जुड़े | भौंचक
एक नया ऑनलाइन ग्रुप जिसका नाम रखा गया कॉकरोच जनता पार्टी, क्या है ये ग्रुप और क्यों इससे सियासत में बदलाव की उम्मीद की जा रही है, सुनिये भौंचक में

श्रीनगर: पाक से आतंक फैलाने आया था, सोचा हेयर ट्रांसप्लांट भी करवा लूं | भौंचक
ये कहानी है पाकिस्तान से आए एक आतंकवादी की जिसे पुलिस ने सिक्योरिटी एजेंसियों ने गिरफ़्तार किया है। उसने पूछताछ में बताया कि उसने श्रीनगर में अपने बालों का भी ट्रांसप्लांट करवाया था, सुनिये भौंचक ख़बर

लखनऊ: कुर्सी, मेज़, हैंडल छूते ही लग रहा करंट, KGMU से क्यों आ रही शिकायतें | भौंचक
लोगों को क्यों लग रहा है बार-बार करेंट, KGMU में लगातार बढ़ रहे हैं मामले. कुछ भी छूने पर लग रहा है तेज़ का झटका, सुनिये पूरी ख़बर

मध्यप्रदेश: बंदी गृह को मुर्गियों के दरबे की तरह इस्तेमाल करने का आरोप | भौंचक
छतरपुर में एक पुलिस चौकी का वीडियो वायरल हुआ है जिसमें लॉकअप में मुर्गी टहलती दिख रही है, इसके बाद गांव वालों ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं, सुनिये भौंचक

यूपी के मंत्री सतीश शर्मा के बयान पर मचा बवाल, दी सफ़ाई| भौंचक
उत्तर प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री सतीश चंद्र ने बाराबंकी में एक कार्यक्रम के दौरान अकबर और रावण को लेकर एक अटपटा बयान दिया जिसके बाद उन्होंने उस पर सफ़ाई दी, सुनिये भौंचक

MP: 2023 में मृत टीचर की ट्रेनिंग में लगा दी ड्यूटी, जांच होगी | भौंचक
छतरपुर में एक अजब गजब मामला सामने आया है जहां एक ऐसे टीचर की ड्यूटी जनगणना में लगा दी गयी है जो खुद दो साल पहले दुनिया को अलविदा कह चुका है, सुनिये भौंचक

तमिलनाडु: सीएम विजय ने ज्योतिषी को बनाया OSD | भौंचक
तमिलनाडु की विजय सरकार ने अहम प्रशासनिक फैसला लेते हुए ज्योतिषी राधान पंडित को मुख्यमंत्री कार्यालय में नियुक्ति दे दी है, सुनिये भौंचक ख़बर

9 पुलिस वालों ने बदमाश को पकड़ा, अब सब में बंटेगी चवन्नी | भौंचक
राजस्थान के सीकर में पुलिस ने एक ऐसे कुख्यात हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार किया है जिसके खिलाफ 16 गंभीर मामले दर्ज है फिर भी उसपर चवन्नी का इनाम घोषित किया गया था, सुनिए 'भौंचक' में.

यूपी: चोरी से पहले छोड़ी थी चिट्ठी, "दोस्तों के धोखे की वजह से चोरी कर रहा" | भौंचक
सीतापुर से चोरी की एक अनोखी घटना सामने आई है. यहां सुयश पटेल ने एक दुकान से रोटरी वेटर चोरी किया और वहां एक भावुक पत्र छोड़ा, सुनिये भौंचक

सतना: सेंट्रल जेल में सज़ा काटते हुए कैदी को हुआ था इश्क़ | भौंचक
इश्क़ वो आग है जो लगाए न लगे और बुझाए न बने... मध्य प्रदेश की सेंट्रेल जेल में एक कैदी और जेलर की प्रेम कहानी, सुनिये भौंचक में

अलवर: मर कर ज़िंदा हुई महिला को डॉक्टरों ने कहा 'बिल्कुल स्वस्थ' | भौंचक
एक महिला को मृत मानकर अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे परिजनों के होश उड़ गए जब शव में अचानक हलचल होने लगी। कुछ देर बाद महिला की सांसें चलने लगीं, सुनिये भौंचक

गाली के बदले कर्मचारियों ने की कचरा कार्रवाई! कांग्रेस नेता के घर के बाहर लगा कूड़े का पहाड़ | भौंचक
मुजफ्फरनगर में टैक्स नोटिस को लेकर शुरू हुआ विवाद तब बढ़ गया जब नाराज़ कर्मचारियों ने कांग्रेस नेता के घर के बाहर कूड़ा डाल दिया जानिए क्या है पूरा मामला आज के भौंचक में

डीएम को पूरे दिन फोन करने वाला एक कार्यक्रम में शायरी सुनाते पाया गया | भौंचक
हयातनगर पुलिस ने एक आरोपी को नवाबखेल इलाके से गिरफ्तार किया क्योंकि वो लगातार फोन करके डीएम साहब को फोन कर रहा था, सुनिये भौंचक ख़बर

छत्तीसगढ़: गांजा तस्कर को पकड़ने आई थी पुलिस, बाहर से बोलेरो गायब | भौंचक
अंबिकापुर में पुलिस के होश फाख़्ता हो गए जब वो एक गांजा तस्कर को पकड़ने के लिए एक घर में घुसी लेकिन तभी जिस गाड़ी से वो आए थे, उसे एक चोर ले भागा, सुनिये पूरी ख़बर भौंचक में

सिलीगुड़ी: वोट देने आई थी, पति ने वोटर कार्ड छीन लिया | भौंचक
बंगाल चुनाव की ये कहानी अजब-गजब है जहां दो साल पहले पति को छोड़कर किसी और के साथ रहने लगी एक महिला को पति ने पोलिंग बूथ पर पकड़ लिया, सुनिये पूरी ख़बर भौंचक में

एविएशन यूनिवर्सिटी ने छात्रों का तनाव कम करने के लिए फैसला लिया | भौंचक
मामला चीन का है जहां एक एविएशन यूनिवर्सिटी जिसका नाम है सिचुआन साउथवेस्ट वोकेशनल कॉलेज ऑफ एविएशन, यहां छात्रों का तनाव कम करने के लिए एक हफ़्ते की छुट्टी देकर ये बोला गया कि आप जाइये और इश्क़ कीजिए, सुनिये पूरी भौंचक ख़बर

नाराज़ कोर्ट ने 15 लाख का जुर्माना अलग से ठोंक दिया | भौंचक
एटा में एक वकील साहब ने अपनी पत्नी से क्यों मांगा गुज़ारा भत्ता और इलाहाबाद कोर्ट क्यों हो गया नाराज़, सुनिये भौंचक में

शहडोल: 104 पर एंबुलेंस बुक की, अस्पताल आया और 'खेल' कर दिया | भौंचक
ये कहानी है एक ऐसे चोर की जिसने पहले 104 डायल करके एंबुलेंस बुलाई, फिर अस्पताल पहुंचा और फिर वहां स्कूटी चुरा कर भाग गया, सुनिये भौंचक ख़बर

गाज़ियाबाद: चोर आया, चोरी की, निकलते वक्त फंस गया | भौंचक
गाज़ियाबाद के शालीमार गार्डन में एक नाबालिग चोर जब ग्रिल में फंस गया तो पुलिस से खुद को बचाने की गुहार लगाने लगा, सुनिये पूरी ख़बर

पुलिस ने चारों के घर से भालू की कॉस्ट्यूम बरामद की, 6 महीने की सज़ा | भौंचक
दोस्तों की असली कहानी जिसमें उन्होंने पैसा कमाने का एक अनोखा तरीका निकाला वो लोग बाज़ार से भालू का कॉस्ट्यूम ले आए और फिर जो किया सुनने लायक है, सुनिये भौंचक में

सड़क पर पैसे लूटते हुए चार लोग गाड़ियों के नीचे आ गए, भर्ती | भौंचक
चीन में एक महिला ने मुट्ठी भर-भरकर हांगकांग डॉलर के नोट सड़क पर फेंक दिये जिसके बाद वहां अफरा-तफरीह मच गयी, जानिये पूरा मामला भौंचक में

लावारिस लाश को बेटा समझ कर किया अंतिम संस्कार, बेटा लौट आया | भौंचक
असम के चराईदेव ज़िले में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है एक युवक को मृत समझकर दफना दिया गया लेकिन महज़ 24 घंटे बाद वही युवक ज़िंदा अपने घर लौट आया, जानिये क्या है मामला भौंचक में

समस्तीपुर: नाराज़ पति को मनाने के लिए पुलिस ने पत्नी से की रिकवेस्ट | भौंचक
मोबाइल टॉवरों का इस्तेमाल आजकल मोबाइल के लिए कम अपनी मांग मनवाने के लिए ज़्यादा हो रहा है, समस्तीपुर में ऐसा ही एक नज़ारा देखने को मिला. सुनिये भौंचक ख़बर

बस्ती: काग़ज़ों में मृत आदमी कफ़न ओढ़ कर डीएम दफ्तर के बाहर लेटा | भौंचक
DM साहब के चेंबर के बाहर प्रदर्शन देखकर अधिकारी आनन- फानन में कफन ओढ़ कर लेटे आदमी के पहुंचे तो वो बोला, "साहब मुझे जिंदा कर दीजिए" - सुनिये भौंचक ख़बर

गुरुग्राम: गाड़ी मालिक से धक्का लगवाया, गाड़ी निकलते ही भाग गया | भौंचक
गुरुग्राम में कैब चोरी का अजीब-ओ-गरीब मामला सामने आया है। गड्ढे में फंसी कार निकालने के लिए ड्राइवर सीट पर बैठा एक युवक गाड़ी के निकलते ही भाग गया - सुनिये भौंचक ख़बर

कर्मचारी ने नौकरी छोड़ी तो उसका AI अवतार करेगा काम | भौंचक
अक्सर आप सोचते हैं कि "मैं इस्तीफा दे दूं तो मेरी कंपनी सैलरी बढ़ाकर वापस बुला लेगी" तो सुनिये ये भौंचक ख़बर

फ़सल बिक्री में आ रही है दिक्कत, फोटो मैच नहीं हो रही | भौंचक
उरई में एक लेखपाल की छोटी सी गलती ने बहुत सारे किसानों के लिए मुसीबत खड़ी कर दी, सरकारी कागज़ों में एक भूल ने किसानों की फ़सल को बेच पाना नामुमकिन बना दिया है. सुनिए ये 'भौंचक' ख़बर.

6 साल बाद राज़ खुला, जब बच्चे ने Shrek फिल्म दिखाई | भौंचक
फिलिपींस में एक महिला ने 6 साल पहले गौतम बुद्ध की एक मूर्ति ऑनलाइन ऑर्डर की. मूर्ति आने के बाद उसने स्थापित कर दी और पूजा करने लगे, छे साल बाद पता चला कि वो मूर्ति एक कार्टून कैरेक्टर की थी, सुनिये भौंचक ख़बर

3 महीने पहले चोरी स्कूटी का चालान घर आया, चोर की फोटो के साथ | भौंचक
फ़ैसल रहमान नाम के एक X यूज़र ने एक फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए कहा है कि मेरे स्कूटी चोरी हो गयी थी, अब घर पर चालान आया है... सुनिये भौंचक खबर

जिस भाभी के क़त्ल के जुर्म में 10 महीने से जेल में है, वो ज़िंदा मिलीं | भौंचक
बिहार में अजब-गजब मामला सामने आया है जहां लख्खी देवी नाम की महिला के क़त्ल के आरोप में उनका देवर जेल में है लेकिन पुलिस ने लख्खी को ज़िंदा बरामद कर लिया, सुनिये भौंचक ख़बर

औरैया: गांव की बारात में एक बराती नशे में टेंट की छत पर सो गया | भौंचक
बारातियों के अजीब ओ गरीब कारनामों में एक नया शाहकार आया है औरैया से, जहां एक बाराती वहां मिला जहां किसी को उम्मीद नहीं थी, सुनिये कहानी

करप्शन की नई कहानी, विभाग में खरीदे गए प्रिंटर, कंप्यूटर का पता नहीं | भौंचक
मध्य प्रदेश के जबलपुर में स्वास्थ्य विभाग पर आरोप लगे हैं कि यहां करप्शन के नए आयाम गढ़ते हुए करोड़ों रुपये हवा में उड़ा दिये गए, सुनिये पूरी कहानी भौंचक में

तेलंगाना: पांच टीचरों की ड्यूटी लगी एक परीक्षार्थी के लिए, वो आया ही नहीं | भौंचक
तेलंगाना में एक स्टूडेंट का परीक्षा केंद्र पर ना आना क्यों बन गया पांच टीचरों के लिए मायूसी का सबब, सुनिए भौंचक ख़बर

एक-एक रुपया मांगकर करोड़ों की दौलत बनाई, अब इनवेस्टर है भिखारी | भौंचक
भिखारियों के बारे में आपने बहुत कहानियां सुनी होंगी लेकिन ये एक ऐसी कहानी है जो सुनकर आप हैरान हो जाएंगे. एक ऐसा भिखारी जिसके पास है आठ कोठियां, सुनिये भौंचक ख़बर

एक महिला जो चार दशक से हंसी नहीं ताकि चेहरा जवान रहे | भौंचक
एक महिला आखिर क्यों चालीस साल से अपनी हंसी रोके बैठी है, Tess क्रिश्चिशन की कहानी सुनिये भौंचक में

गैस सिलेंडर बुक किया था लेकिन घर पर पुलिस पहुंच गयी | भौंचक
पंजाब पुलिस ने भारतीय सेना के पूर्व कैप्टन को पत्नी की हत्या के मामले में 4 साल की लंबी तलाश के बाद गिरफ्तार किया है। एक LPG बुकिंग कैसे बन गया बड़ा सुराग, सुनिए भौंचक खबर में…

औरेया के राकेश यादव ने अपनी तेरहवीं में 1900 लोगों की दावत की | भौंचक
क्यों एक शख्स ने अपनी ही तेरहवीं के कार्ड छपवाए और लोगों को दावत दी, सुनिये भौंचक खबर
Recommended

My Topicless tapri

The Hindu UPSC Daily

The King's Temple

கதை நேரம் | Tamil Kids & Family Bedtime Stories

Communicate101: Speaking Writing Tips!

Nothing But The Truth

Chakravyuh

POPULAR CHRISTIAN MALAYALAM SONGS | HOLY BEATS | SHALOM PODCAST

The Historylogy Podcast

Buddha's Stories: Self-Help, Mental Health and Psychology

Selected Ghazals of Ghalib by Mirza Ghalib

Stories from Tagore