Home Podcasts Crime Branch
Crime Branch

Crime Branch

Aaj Tak Radio 88 Episodes Sep 19, 2026

क्राइम ब्रांच एक हिंदी पॉडकास्ट है जो अपराध की दुनिया के अनसुने किस्सों को सुनाता है। इसमें आजतक के वरिष्ठ क्राइम रिपोर्टर अरविंद ओझा पूर्व IPS अधिकारियों, पुलिस अधिकारियों, वरिष्ठ क्राइम पत्रकारों, वकीलों, सुधरे हुए अपराधियों और गलत तरीके से आरोपित लोगों से बातचीत करते हैं। हर एपिसोड में हाई-प्रोफाइल मामलों के अनुभव साझा किए जाते हैं, जो अपराध और न्याय की दुनिया में अनोखी अंतर्दृष्टि प्रदान करते हैं।

Episodes

भेड़िया - Part 2: स्टोरीबॉक्स विद जमशेद
भेड़िया - Part 2: स्टोरीबॉक्स विद जमशेद Sep 19, 2026 1116 एक Physics Professor के कमरे में अचानक एक अजनबी लड़की आती है और दावा करती है कि वो 300 साल बाद की दुनिया से आई है. वो खुद को एक Time Traveller बताती है. Professor Tabassum पहले उसकी बात सुनकर हँस देती हैं, उन्हें लगता है कि ये किसी तरह का मज़ाक है. लेकिन जब वो रहस्यमयी लड़की धीरे-धीरे ऐसी बातें बताना शुरू करती है, जो सिर्फ़ Professor Tabassum जानती हैं, तो कहानी का हर सच बदलने लगता है. आख़िर कौन थ
Gogi-Tillu Gang की पुरानी दुश्मनी से Ankit Baliyan तक कैसे पहुंची Gangwar की कहानी?: Crime Branch
Gogi-Tillu Gang की पुरानी दुश्मनी से Ankit Baliyan तक कैसे पहुंची Gangwar की कहानी?: Crime Branch Sep 8, 2026 1214 शामली में हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की दिनदहाड़े हत्या ने सिर्फ़ पश्चिमी उत्तर प्रदेश ही नहीं, बल्कि पूरे उत्तर भारत में सनसनी फैला दी है. लेकिन सवाल सिर्फ़ ये नहीं है कि अंकित को किसने मारा? सवाल ये है कि आख़िर अंकित को निशाना क्यों बनाया गया? इस कहानी की कड़ियां जुड़ती हैं अंकित के उस गाने “भरी कोर्ट में गोली मारेंगे” से, जिसमें गैंगस्टर जितेंद्र मान उर्फ़ गोगी से जुड़ी घटना की झलक दिखाई गई थ
Underworld Don ने Dawood Ibrahim, Bollywood और Mumbai Mafia पर क्या खुलासा किए?: Crime Branch
Underworld Don ने Dawood Ibrahim, Bollywood और Mumbai Mafia पर क्या खुलासा किए?: Crime Branch Sep 1, 2026 4137 मुंबई अंडरवर्ल्ड की वो कहानी, जो किसी फ़िल्म से कम नहीं. Crime Branch के 100वें एपिसोड में आपका स्वागत है, जिसमें हमारे साथ हैं श्याम किशोर गरिकापट्टी, जिन्हें पुलिस ने एक दौर में “ब्लैक स्कॉर्पियन” का नाम दिया था. एक मिडिल क्लास परिवार से आने वाला लड़का, जिसका सपना एयर फ़ोर्स में पायलट बनने का था, आखिर कैसे मुंबई अंडरवर्ल्ड की दुनिया में पहुंच गया? कॉलेज के दिनों में ऑडियो कैसेट बेचने के एक छोटे
Lawrence Bishnoi और Goldy Brar: दो दोस्त कैसे बने दुश्मन और इनके पीछे क्यों पड़े America-Canada?: Crime Branch
Lawrence Bishnoi और Goldy Brar: दो दोस्त कैसे बने दुश्मन और इनके पीछे क्यों पड़े America-Canada?: Crime Branch Aug 25, 2026 1298 Lawrence Bishnoi और Goldy Brar की दोस्ती आखिर दुश्मनी में कैसे बदल गई? पंजाब के एक छोटे शहर से निकलकर गोल्डी बराड़ कैसे इंटरनेशनल क्राइम नेटवर्क का बड़ा नाम बना? Crime Branch के इस खास एपिसोड में जानिए सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड, कनाडा से चलते गैंग नेटवर्क, निज्जर मर्डर केस, FBI के Operation Hardball और Lawrence-Goldy के बदलते रिश्तों की पूरी कहानी. साथ ही जानिए कि आखिर अमेरिका, कनाडा और भारत की ए
Shahrukh को धमकाया और Dawood के पीछे Pakistan तक पहुंच गया, सुनिए भगवाधारी Don Bunty Pandey की कहानी: Crime Branch
Shahrukh को धमकाया और Dawood के पीछे Pakistan तक पहुंच गया, सुनिए भगवाधारी Don Bunty Pandey की कहानी: Crime Branch Aug 19, 2026 1301 वो डॉन जिसने कभी दाऊद इब्राहिम को मारने के लिए पाकिस्तान में घुसने का जोखिम उठाया हो, अपनी ज़िंदगी के आख़िरी पड़ाव में भगवा वस्त्र पहनकर संत कैसे बना? क्राइम ब्रांच के इस ख़ास एपिसोड में सुनिए बंटी पांडे की हैरतअंगेज़ कहानी. वो गैंगस्टर जो उत्तराखंड के एक छोटे से गांव से निकलकर मुंबई अंडरवर्ल्ड तक पहुंचा और बन गया छोटा राजन का सबसे भरोसेमंद शूटर.इस एपिसोड में जानिए:• बंटी पांडे कैसे बना छोटा राजन
Canada में Lawrence Bishnoi का Crime Network और Khalistan-ISI के साठगांठ की पोल खुली: Crime Branch
Canada में Lawrence Bishnoi का Crime Network और Khalistan-ISI के साठगांठ की पोल खुली: Crime Branch Aug 11, 2026 4049 कनाडा में भारतीय गैंगस्टर्स का नेटवर्क कितना बड़ा है? लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ का सिंडिकेट कैसे काम करता है? और अमेरिका के Operation Hardball के पीछे की कहानी क्या है? Crime Branch के इस खास एपिसोड में वरिष्ठ पत्रकार समीर कौशल से कनाडा के गैंग वॉर, इंडो-कैनेडियन क्राइम नेटवर्क और उसके बदलते स्वरूप पर विस्तार से बातचीत हुई. चर्चा की शुरुआत Operation Hardball से होती है. इसके बाद बात होती है ल
Dawood Ibrahim से Lawrence Bishnoi तक Underworld का सफ़र, Babloo Srivastava का बदला और Gautam Adani की Kidnapping पर खुलासा: Crime Branch
Dawood Ibrahim से Lawrence Bishnoi तक Underworld का सफ़र, Babloo Srivastava का बदला और Gautam Adani की Kidnapping पर खुलासा: Crime Branch Aug 4, 2026 4096 अंडरवर्ल्ड की दुनिया में गोलियां सिर्फ जान नहीं लेतीं... वो शहरों का मिज़ाज बदल देती हैं और अपने पीछे ऐसी कहानियां छोड़ जाती हैं, जो बरसों तक हमें याद रहती हैं. उत्तर प्रदेश के गैंगस्टर्स हों, मुंबई के माफ़िया हों या फिर आतंकवाद के नेटवर्क - आज हम इन्हीं कहानियों का पछा करेंगे. Crime Branch के इस पॉडकास्ट में हमारे साथ हैं यूपी पुलिस के पूर्व IPS अधिकारी राजेश पांडेय, जिन्होंने तीन दशक से ज़्यादा
Jantar Mantar पर हुए CJP Protest में Delhi Police से क्या गलतियां हुईं, Pellet Gun पर क्या पता चला?
Jantar Mantar पर हुए CJP Protest में Delhi Police से क्या गलतियां हुईं, Pellet Gun पर क्या पता चला? Jul 28, 2026 2838 20 जुलाई को दिल्ली में हुए CJP Protest ने पूरे देश का ध्यान अपनी ओर खींचा. जंतर-मंतर से संसद मार्च, पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच टकराव, पैलेट गन का इस्तेमाल, हिंसा और कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल - आख़िर उस दिन क्या हुआ था? Crime Branch के इस स्पेशल पॉडकास्ट में उत्तर प्रदेश के पूर्व DGP विक्रम सिंह बता रहे हैं कि Protest के दौरान दिल्ली पुलिस कहां चूकी, क्या हालात पहले ही काबू किए जा सकते थे और
Sachin Tendulkar-Sourav Ganguly की किडनैपिंग, 9/11 की Funding और Indian Mujahideen के बनने की कहानी
Sachin Tendulkar-Sourav Ganguly की किडनैपिंग, 9/11 की Funding और Indian Mujahideen के बनने की कहानी Jul 22, 2026 3919 दिल्ली पुलिस के पूर्व डीसीपी रवि शंकर ने करीब तीन दशकों तक देश के सबसे खतरनाक आतंकी संगठनों, गैंगस्टरों और किडनैपिंग मॉड्यूल्स के खिलाफ़ कई बड़े ऑपरेशन लीड किए. ‘क्राइम ब्रांच’ के इस एपिसोड में वो अपने पुलिस करियर के उन मामलों का खुलासा करते हैं, जिन्होंने भारत की आंतरिक सुरक्षा की तस्वीर बदल दी. बात होगी सदर बाज़ार बॉम्ब ब्लास्ट से शुरू हुई उस जांच की, जो कश्मीर तक पहुंची. सुनिए कैसे अफ़ताब अंसार
GB Road से Sonagachi - Human Trafficking, Police की मिलीभगत और Rescue Operation की खौफ़नाक कहानियां: Crime Branch
GB Road से Sonagachi - Human Trafficking, Police की मिलीभगत और Rescue Operation की खौफ़नाक कहानियां: Crime Branch Jul 14, 2026 3597 हम अक्सर समाज को उसी नज़र से देखते हैं, जैसी हमें दिखाई जाती है. लेकिन ये कोई सीधी तस्वीर तो है नहीं, बल्कि कई परतों से बनी हुई एक जटिल कहानी है. कुछ परतें खुली किताब की तरह होती हैं, और कुछ ऐसी जिन्हें देखने से भी हम बचते हैं. उन्हीं परतों में एक ऐसी दुनिया है जिसे हम रेड लाइट एरिया के नाम से जानते हैं. ‘क्राइम ब्रांच’ के इस एपिसोड में हमारे साथ हैं एक ऐसी सामाजिक कार्यकर्ता जिन्होंने पिछले 32 सा
Ram Mandir से Digital Terrorism तक - जानिए India के 23 Most Wanted आतंकियों की कहानी: Crime Branch
Ram Mandir से Digital Terrorism तक - जानिए India के 23 Most Wanted आतंकियों की कहानी: Crime Branch Jul 7, 2026 1215 भारत सरकार ने UAPA के तहत 23 आतंकियों को आतंकवादी घोषित किया है. लेकिन ये सिर्फ़ नामों की एक लिस्ट नहीं, बल्कि भारत के खिलाफ सक्रिय पूरे आतंकी नेटवर्क की कहानी है. ‘क्राइम ब्रांच’ के इस एपिसोड में जानिए आखिर सरकार ने अभी ये कदम क्यों उठाया? कौन हैं ये 23 चेहरे, जिनमें पाकिस्तान में बैठे आतंकी, भारत से भागे मॉड्यूल हैंडलर और सोशल मीडिया के ज़रिए कट्टरपंथ फैलाने वाले लोग शामिल हैं. इस पॉडकास्ट में र
इंदिरा गांधी, आरुषि तलवार, निठारी और गोधरा कांड का पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर के खुलासे: Crime Branch
इंदिरा गांधी, आरुषि तलवार, निठारी और गोधरा कांड का पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर के खुलासे: Crime Branch Jun 30, 2026 4075 क्राइम ब्रांच के इस खास एपिसोड में हमारे मेहमान हैं देश के जाने-माने फ़ॉरेंसिक एक्सपर्ट डॉ. तीरथ दास डोगरा. AIIMS दिल्ली के पूर्व डायरेक्टर रह चुके डॉ. डोगरा ने अपने 40 साल से ज़्यादा लंबे करियर में भारत के कई चर्चित मामलों की जांच की. इस बातचीत में उन्होंने इंदिरा गांधी का पोस्टमार्टम, आरुषि तलवार मर्डर केस, निठारी कांड, बाटला हाउस एनकाउंटर और गोधरा कांड जैसे मामलों से जुड़े अपने अनुभव साझा किए.

Recommended